फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Both ends of the Kangra tunnel have become a center of attraction for people and tourists

Kangra News: लोगों-पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने कांगड़ा सुरंग के दोनों छोर

Fri, 23 May 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 23 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Both ends of the Kangra tunnel have become a center of attraction for people and tourists
भोलेनाथ, बजरंगबली और मां चिंतपूर्णी की पेंटिंग देख हर कोई आकर्षित
विज्ञापन

रोजाना सैकड़ों लोग वाहन रोक सोशल मीडिया पर डाल रहे पोस्ट
सचिन चौधरी
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के समेला में मटौर-शिमला फोरलेन पर तैयार नई सुरंग के दोनों छोर लोगों और सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। सुरंग के दोनों छोरों पर बनाई गई भगवान शिव, बजरंगबली और मां चिंतपूर्णी की पेंटिंग्स हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों की वहां से नजर ही नहीं हट रही है। रोजाना सैकड़ों वाहन चालक वहां रुक कर फोटो खिंचवा रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की अटल टनल के बाद अब कांगड़ा सुरंग भी धीरे-धीरे लोकप्रिय होने लगी है। जब से इस सुरंग के दोनों और धार्मिक पेंटिंग की गई है, तब से वहां फोटो खिंचवाने वालों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कांगड़ा के समेला में पुरानी सुरंग के पास फोरलेन मार्ग पर दो नई सुरंगों का निर्माण किया गया है। सुरंग के एक तरफ भगवान शिव और माता चिंतपूर्णी की बड़ी तस्वीर बनाई गई है, जो हर आने जाने वाले के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। इसके अलावा कांगड़ा वाली साइड पर भगवान बजरंगबली की फोटो बनाई गई है, जिसमें बजरंगबली उड़ते हुए पहाड़ लेकर जा रहे हैं। समेला की नई निर्माणाधीन सुरंग पहली ऐसी टनल है, जहां पर इस तरह की कलाकारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी सुरंग शुरू नहीं हो पाई है। कांगड़ा के पास जैसे की बड़े पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तो लोग इस सुरंग में सफर करने का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा। सुरंग शुरू होने के बाद लोगों का सफर और कम हो जाएगा। लोगों को रानीताल, देहरा जाने के लिए कांगड़ा की पुरानी सड़क पर मोड़ों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed