फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP churned to receive Nadda

नड्डा की अगवानी के लिए भाजपा का मंथन

Mon, 08 Feb 2021 11:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP churned to receive Nadda
धर्मशाला। प्रदेश कार्य समिति की धर्मशाला में प्रस्तावित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित जय प्रकाश नड्डा शामिल हो रहे हैं। इसके सफल आयोजन के लिए भाजपा संगठन की बैठकों का दौर लगातार जारी है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सर्किट हाउस धर्मशाला आयोजित की गई। बैठक में वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया भी से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर भी उपस्थित रहे। वन मंत्री ने पार्टी की ओर से बनाई गई संचालन समितियों के सदस्यों से भी विचार-विमर्श किया। इन संचालन समितियों में आवास, यातायात, स्वास्थ्य, सफाई ,मीडिया और सोशल मीडिया की समितियां प्रमुख हैं। बैठक में धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया, कांगड़ा सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजीव भारद्वाज, जिलाध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नारायण ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, जिला कांगड़ा के चारों मंडलों के अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा महिला सचिव गायत्री कपूर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed