फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   bipol election

फतेहपुर की सरदारी पर 5 की दावेदारी, अब जनता की बारी

Fri, 29 Oct 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bipol election
फतेहपुर के बरोट-1 में महिला प्रबंधित मतदान केंद्र बनाया गया है जिसमें मतदान को लेकर तैयारियों में - फोटो : Kangra
धर्मशाला। करीब एक माह चुनावी शोर के बाद शनिवार को जनता फतेहपुर की सरदारी किसको मिलेगी इस मुहर लगाएगी। सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और शाम छह बजे तक मतदान होगा। कोविड के चलते मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर एक स्वास्थ्य कर्मी की नियुक्ति की गई है। निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) अंकुश शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी थर्मल स्कैनिंग और हैंड सैनिटाजेशन की व्यवस्था को संभालेंगे। बिना मास्क मतदान केंद्र पर आने वालों को स्वास्थ्य कर्मी मास्क देंगे। इसके अलावा इनके पास आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

वहीं, विधानसभा क्षेत्र में 111 मतदान केंद्रों के अलावा कोविड महामारी के दृष्टिगत मतदाताओं की सुविधा के लिए 30 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 33 संवेदनशील, पांच अति संवेदनशील श्रेणी में हैं। इसके अलावा 17-नेरना-2, 18-नेरना-3, 32-रैहन-3 के अतिरिक्त 33-रैहन-4 तथा 73-रियाली मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर उपचुनाव के सफल आयोजन के लिए 141 पोलिंग पार्टियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। सभी 141 पोलिंग पार्टियां ईवीएम, वीवीपैट तथा अन्य चुनाव सामग्री सहित अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर पहुंच चुकी हैं। पोलिंग पार्टियों में 708 पीठासीन व मतदान अधिकारी शामिल हैं। सभी पोलिंग पार्टियों के ठहरने, खान-पान, शुद्ध पेयजल तथा शौचालय आदि की सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सेक्शन ऑफिसरों ने मतदान केंद्रों पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि दो महिला मतदान केंद्रों 46-बरोट-एक और 57-सुनेत-एक पर मतदान संचालन की सारी प्रक्रिया का जिम्मा महिला अधिकारियों के पास रहेगा। इसके अतिरिक्त 47-बरोट-दो पोलिंग बूथ पर मतदान का संचालन दिव्यांगजनों की ओर से किया जाएगा। वहीं, मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से मतदान करवाने के लिए करीब 600 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। इस दौरान संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की सीमा पंजाब राज्य से लगती है। इस कारण यहां पर सुरक्षा इंतजामों में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग, दिव्यांगजन और कोरोना संक्रमित पहली बार डाक मत पत्र से करेंगे मतदान
रिटर्निंग ऑफिसर अंकुश शर्मा ने जानकारी दी कि भारतीय चुनाव आयोग के दिशानिर्देशानुसार पहली बार 80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग, दिव्यांगजनों और कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए डाक मत पत्र से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 371 मतदाताओं, जिसमें से 264 बुजुर्गों तथा 107 दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मत पत्र से वोट डालने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इसमें 362 लोगों ने डाक मत पत्र से अपने मत का प्रयोग किया है।
------------
उपचुनाव मैदान में पांच प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य
उपचुनाव के लिए कुल सात प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। छंटनी के दौरान दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हो गए थे। अब पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को कमल चुनाव, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया को हाथ , हिमाचल जन क्रांति पार्टी के उम्मीदवार पंकज कुमार दर्शी को सेब, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार सोमल को सीटी, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजन सुशांत को गैस सिलिंडर चुनाव चिह्न दिया गया है।

---------------
कुल 87,222 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 87,222 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 85,686 सामान्य मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर, जबकि 1536 वोटर डाक मतपत्र से अपने-अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने दी। बताया कि सामान्य मतदाताओं में 43,158 पुरुष तथा 42528 महिला मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त सर्विस वोटर की श्रेणी में 1507 पुरुष तथा 29 महिला वोटर डाक मत पत्र से अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएंगे। वर्ष 2017 में संपन्न विधानसभा चुनावों में विधानसभा क्षेत्र के 80,793 पंजीकृत मतदाताओं में से 58,665 ने मतदान में भाग लिया था। 72.61 मत प्रतिशत दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed