फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bikram Thakur said Govt should immediately suspend the Chief Secretary

धर्मशाला: बिक्रम ठाकुर बोले- मुख्य सचिव को तत्काल निलंबित करे सरकार

Tue, 22 Apr 2025 05:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Apr 2025 05:05 PM IST
सार

मुख्य सचिव का व्यवहार पद की गरिमा के बिल्कुल विपरीत है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि हाल ही में आयोजित एक निजी आयोजन में मुख्य सचिव और उनकी पत्नी का नाम निमंत्रण कार्ड पर छपा था। 

विज्ञापन
Bikram Thakur said Govt should immediately suspend the Chief Secretary
जसवां-प्रागपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर

विस्तार

 जसवां-प्रागपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार से उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई और तत्काल निलंबन की मांग की है। ठाकुर ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि एक सेवाविस्तार पर बैठे वरिष्ठ अधिकारी न केवल प्रशासनिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि जनता को गुमराह करने का प्रयास भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी का कर्तव्य जनता की सेवा करना होता है, न कि निजी रुतबे और राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति करना। लेकिन मुख्य सचिव का व्यवहार पद की गरिमा के बिल्कुल विपरीत है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि हाल ही में आयोजित एक निजी आयोजन में मुख्य सचिव और उनकी पत्नी का नाम निमंत्रण कार्ड पर छपा था। यह कार्यक्रम कथित तौर पर अधिकारियों के साथ बताया गया, लेकिन सच्चाई यह है कि उस आयोजन में कई कारोबारी और गैर सरकारी लोग भी मौजूद थे, जो वायरल तस्वीरों और वीडियो में साफ दिखाई देते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब इस कार्यक्रम की आलोचना शुरू हुई तो मुख्य सचिव ने इससे किनारा करते हुए इसे केवल अधिकारियों की बैठक बताया। यह बयान न केवल असत्य है, बल्कि सरकारी पद का दुरुपयोग और जनता के विश्वास के साथ धोखा है। ठाकुर ने कहा कि अगर इस पूरे मामले में सरकार मूकदर्शक बनी रहती है, तो यह स्पष्ट संकेत होगा कि ऐसे अधिकारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने चेताया कि भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी और इस तरह के गैर जवाबदेह रवैये को बेनकाब करेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार को चाहिए कि वह तत्काल प्रभाव से मुख्य सचिव को उनके पद से निलंबित करे और निष्पक्ष जांच शुरू करे, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था पर जनता का विश्वास बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed