{"_id":"677c26166700452c260699a8","slug":"bike-stolen-from-khabli-recovered-from-khundian-two-accused-arrested-kangra-news-c-95-1-ssml1008-160934-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खबली से चोरी बाइक खुंडियां से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खबली से चोरी बाइक खुंडियां से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 Jan 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत निकटवर्ती खबली गांव से चोरी बाइक को पुलिस ने ज्वालामुखी के खुंडियां से बरामद किया है। साथ ही बाइक चोरी के दो आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा के निर्माणाधीन परिसर में इंजीनियर रोहतक (हरियाणा) निवासी दीपक ने सोमवार को देहरा थाना में मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई।
दीपक के अनुसार वह खबली में किराये के मकान में रहता है। उसने 4 जनवरी शाम को अपने कमरे के बाहर अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक को खड़ा किया था। लेकिन, 5 जनवरी की सुबह बाइक वहां पर नहीं थी। उनसे अपने स्तर पर बाइक को तलाश किया। लेकिन, कहीं बाइक न मिलने पर सोमवार को उसने पुलिस थाना देहरा में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार देर शाम को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत खुंडियां में बाइक को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी देहरा संदीप पठानिया ने बताया कि चोरी के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।