{"_id":"6107eaee8ebc3e840b0a02a1","slug":"bike-skid-wife-dies-husband-injured-kangra-news-sml37897750","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा पुशओं को बचाते सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा पुशओं को बचाते सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर न्याजपुर के समीप सोमवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी पत्नी विपन कुमार निवासी न्यू कॉलोनी जाच्छ तहसील नूरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बाइक चालक विपन कुमार पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बाइक पर जाच्छ से नूरपुर की तरफ जा रहा था। लेकिन रास्ते में न्याजपुर से पहले निजी होटल के समीप लावारिस पशुओं को बचाते हुए उसकी बाइक स्किड हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने हादसे में घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही लक्ष्मी देवी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विपन कुमार को पठानकोट के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। महिला के पांच और नौ साल के दो बेटे हैं।