फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bike collides with shop, driver dies

Kangra News: दुकान से टकराई बाइक, चालक की मौत

Fri, 07 Nov 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 07 Nov 2025 06:55 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with shop, driver dies
कांगड़ा में सदरपुर के निकट हुआ हादसा, टांडा में टैक्सी चलाता था व्यक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। कांगड़ा में सदरपुर के समीप बुधवार देर शाम काे एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार (40) पुत्र मेहर चंद निवासी अमतराहड़, डाकघर सुनेहड़ के रूप में हुई है। संदीप बाइक पर जा रहा था कि सदरपुर के पास अनियंत्रित बाइक दुकान से टकरा गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
बताया जा रहा है कि संदीप कुमार टांडा में एक निजी टैक्सी चलाता था और बुधवार देर शाम टैक्सी खड़ी कर अपनी बाइक पर घर वापस जा रहा था। इस दौरान अचानक उसकी बाइक चाैक पर बनी गुमटी से टक्करा गई और वह गिर गया। गिरने के बाद संदीप कुमार का सिर लाेहे की रॉड़ से टकरा गया और गंभीर रूप के घायल हाे गया था। घायल अवस्था में जब उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, ताे वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने वीरवार काे शव का पाेस्टमार्टम करवाकर परिजनाें काे साैंप दिया है।
विज्ञापन

संदीप अपने पीछे माता-पिता, एक भाई, पत्नी और बेटा छाेड़ गए हैं। बेटा अभी तक चाैथी कक्षा में पढ़ता है और भाई प्राइवेट नाैकरी करता है। पिता दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त हैं। पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण सामने आ रहे हैं। पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed