{"_id":"6826441a8f0bbc8d340c1740","slug":"bike-collided-with-barricade-in-talada-young-man-died-kangra-news-c-95-1-kng1004-177046-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तलाड़ा में बाइक बैरिकेड से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तलाड़ा में बाइक बैरिकेड से टकराई, युवक की मौत
Fri, 16 May 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 16 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
राजा का तालाब से लौटते वक्त हुआ हादसा, पठानकोट ले जाते समय तोड़ा दम, इकलौती संतान थे राहुल
संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का तालाब (कांगड़ा)। कस्बा तलाड़ा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक की बाइक सुरक्षा के लिहाज से लगाए बैरिकेड से टकरा गई। मृतक की पहचान राहुल चौधरी (32) पुत्र शमशेर सिंह निवासी धनेटी भूरियां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राहुल चौधरी बुधवार रात राजा का तालाब से तलाड़ा की ओर अकेले बाइक पर आ रहे थे। जैसे ही वह तलाड़ा कस्बे में पहुंचे, वहां सड़क पर लगे बैरिकेड से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल राहुल को तुरंत राजा का तालाब स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पठानकोट स्थित अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना नूरपुर की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी सुरिंद्र धीमान ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। राहुल की असमय मौत से गांव धनेटी भूरियां में गहरा शोक है। ग्रामीणों और परिचितों ने परिवार को ढांढस बंधाया।