{"_id":"66d2fc1358823fe71e0d60ae","slug":"bhavarna-murder-case-36-dna-samples-taken-police-empty-handed-kangra-news-c-95-1-ssml1021-145308-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवारना हत्या मामला : 36 डीएनए सैंपल लिए, पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवारना हत्या मामला : 36 डीएनए सैंपल लिए, पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
अप्रैल में हुई थी महिला की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पुलिस थाना भवारना के तहत अप्रैल 2024 में सामने आया महिला की हत्या का मामला अभी तक अनसुलझा है। इस मामले में पुलिस की ओर से 36 के करीब लोगों के डीएनए सैंपल भरे गए हैं, लेकिन अभी तक हत्या का आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। इस मामले में पुलिस को महिला के परिजनों और अन्य लोगों का सहयोग न मिल पाना भी इस मामले के अनसुलझा होने का एक कारण माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक कांगड़ा जिले के थाना भवारना के तहत गदियाड़ा पंचायत में अप्रैल 2024 में एक 50 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया था। महिला का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला था। मृतक महिला के गले और अन्य जगहों पर तेजधार हथियार से वार के निशान पाए गए थे। पुलिस को शव मुर्गे के पंखों से ढका मिला था। वहीं, पुलिस ने महिला के पति के बयानों और साक्ष्य के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले को लेकर अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जबकि कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है। वहीं इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि भवारना में हुई महिला की मौत मामले की जांच जारी है। अभी तक इस मामले में कई लोगों सैंपल लिए गए हैं, जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।