फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BDO is holding staff meeting by making local leader sit on the chair: Virendra

स्थानीय नेता को कुर्सी पर बिठाकर स्टाफ मीटिंग कर रहे बीडीओ : वीरेंद्र

Sun, 26 Jan 2025 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
BDO is holding staff meeting by making local leader sit on the chair: Virendra
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जसवां भाजपा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने बीडीओ परागपुर पर कांग्रेसी कार्यक्रमों में व्यस्त रहने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीडीओ परागपुर ने खंड कार्यालय परागपुर को कांग्रेस के दफ्तर में तबदील कर दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय कांग्रेस नेता को अपनी कुर्सी पर बिठाकर बीडीओ की ओर से स्टाफ मीटिंग की जा रही है। यदि बीडीओ परागपुर ने समय रहते अपना रवैया नहीं बदला तो भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर खंड कार्यालय परागपुर में धरना-प्रदर्शन से भी गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीओ अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जसवां परागपुर में चल रहे विकास कार्य पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर की देन हैं। उनके कार्यकाल में इतनी योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिन्हें वर्तमान सरकार पांच साल में भी पूरा नहीं कर सकती। परागपुर के बीडीओ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। हम सभी का एक समान कार्य कर रहे हैं। किसी से भेदभाव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed