फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BBMB gives green signal for two bridges in Fatehpur and Jawali

Kangra News: फतेहपुर और जवाली में दो पुलों के लिए बीबीएमबी की हरी झंडी

Wed, 23 Jul 2025 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 23 Jul 2025 07:09 AM IST
विज्ञापन
BBMB gives green signal for two bridges in Fatehpur and Jawali
धर्मशाला। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने नूरपुर सर्कल के फतेहपुर और जवाली में बनने वाले दो बड़े पुलों के निर्माण के लिए बहुप्रतीक्षित अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। ये परियोजनाएं केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 189.99 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पहले ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुका है और ठेकेदारों द्वारा ड्राइंग एवं डिजाइन का कार्य जारी है। बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी सितंबर में कार्य शुरू कर मार्च 2028 तक पुलों का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य रखे हुए है। ड्राइंग और डिजाइन की मंजूरी तथा मिट्टी की जांच का काम जारी है।
विज्ञापन

दोनों पुलों से लगभग 70 पंचायतों के करीब दो लाख लोगों को सीधी और निर्बाध सड़क सुविधा मिलेगी। वर्तमान में पौंग झील पर स्थित बीबीएमबी के पुल पर सुरक्षा कारणों से रात में आवाजाही बंद रहती है, जिससे लोगों और वाहन चालकों को असुविधा होती है। नए पुल बनने के बाद 24 घंटे आवाजाही संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएमबी ने पहले एनओसी देने के लिए करोड़ों रुपये की मांग की थी। इससे परियोजना लंबे समय से अटकी रही। पीडब्ल्यूडी ने चंडीगढ़ में चार दौर की बैठकों के बाद निशुल्क एनओसी हासिल की है। विभाग ने पुलों का निर्माण के जनहित में होने की दलील दी थी। इसके बाद बीबीएमबी ने लिखित में मंजूरी दे दी।
जसूर में बनेगा 800 मीटर लंबा पुल
फतेहपुर में 103.65 करोड़ रुपये की लागत से पौंग डैम-जसूर रोड और साथना-डमटाल रोड को जोड़ने वाला 800 मीटर लंबा पुल बनेगा। इससे 30 पंचायतों के लगभग 75,000 लोगों को फायदा होगा और टैरेस तक की दूरी करीब 10 किलोमीटर घटेगी। जवाली में 86.34 करोड़ रुपये की लागत से गज खड्ड पर देहरी-जवाली पुल का निर्माण होगा, जो हवल हरसर-देहरी-घार-जरोट-नगरोटा सूरियां को सीधे जवाली से जोड़ेगा। इस परियोजना से 40 पंचायतों की लगभग 80,000 की आबादी लाभान्वित होगी और 15 किलोमीटर का सफर कम होगा।

बीबीएमबी से निशुल्क एनओसी प्राप्त हो चुकी है। पहले करोड़ों की राशि की मांग की जा रही थी, लेकिन पुलों के जनहित में होने से निशुल्क मंजूरी मिली। अब हम निर्धारित समय में निर्माण पूरा करेंगे। -विकास सूद, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी, उत्तरी क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed