{"_id":"681a524e912f0ea604017f41","slug":"baijnath-schools-electricity-cut-off-due-to-non-payment-of-bill-kangra-news-c-95-1-ssml1008-176089-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बिल न भरने पर बैजनाथ स्कूल की बिजली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बिल न भरने पर बैजनाथ स्कूल की बिजली बंद
Tue, 06 May 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 06 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैजनाथ के बिजली मीटर का कनेक्शन विद्युत बोर्ड ने बिल न देने के कारण काट दिया है। स्कूल में चार बिजली के मीटर लगे हुए हैं और इस एक बिजली के मीटर के बंद हो जाने से प्रिंसिपल ऑफिस, पाठशाला के लैब और कंप्यूटर लैब की बिजली बंद हो गई है। इससे आने वाले समय में बच्चों की पढ़ाई भी असर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि एसएमसी और प्रिंसिपल की ओर से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर न होने पर बजट के बावजूद एक बिजली बिल की अदायगी नहीं हो सकी है।
स्कूल के प्रिंसिपल हर्ष वर्धन राणा ने बताया कि दस्तावेज टेबल पर पड़े हुए हैं, लेकिन लेटर निकालने के बावजूद एसएमसी प्रधान दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं कर रही हैं। पुराने एसएमसी अध्यक्ष के समय के बजट से तीन बिजली बिलों का भुगतान अग्रिम रूप में बिजली बोर्ड को कर दिया गया था और एक बिल का भुगतान नहीं हो सका था। सफाई कर्मचारियों को भी वेतन नहीं मिल सका है। वहीं, एसएमसी प्रधान पिंकी देवी ने बताया कि उन्हें उप निदेशक ने गत 13 मार्च को बहाल कर दिया था लेकिन सोमवार को ही उन्हें ज्वाइन करवाया है। बैंक में औपचारिकताएं पूरी होने पर जांच के बाद पेंडिंग बिलों पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।