{"_id":"670d4d3c7f0e88a634043ff1","slug":"ba-third-year-student-komal-was-elected-president-kangra-news-c-88-1-ssml1004-135107-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल चुनी गईं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल चुनी गईं अध्यक्ष
Mon, 14 Oct 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन का गठन योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया गया। प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल को अध्यक्ष, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सूरज कुमार को उपाध्यक्ष, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कीर्ति ठाकुर को महासचिव और बीए प्रथम वर्ष की सानिया को संयुक्त सचिव पद की शपथ दिलाई गई।
बीए तृतीय वर्ष के छात्र अर्जुन, तृतीय वर्ष की रिया शर्मा को एनसीसी सदस्य, बीए प्रथम वर्ष के आदिल रजा खान, बीए प्रथम वर्ष की मीनाक्षी को रेंजर और रोवर के सदस्य, बीए द्वितीय वर्ष की ऋतिका और बीए तृतीय वर्ष के धर्मेंद्र कुमार को एनएसएस पदाधिकारी, बीए द्वितीय वर्ष की आरती, द्वितीय वर्ष के मनोज कुमार को खेलकूद, द्वितीय वर्ष की वंशिका ठाकुर, बीए द्वितीय वर्ष की प्राची राणा को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पदाधिकारी की शपथ दिलाई गई। कक्षा प्रतिनिधियों ने भी शपथ ली। प्राचार्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नव निर्वाचित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन को महाविद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर महाविद्यालय के विकास के लिए कार्य करने का आग्रह किया। कॉलेज की केंद्रीय छात्र संगठन कमेटी के समन्वयक सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ का गठन विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार मेरिट के आधार पर किया गया।
विज्ञापन
--