फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   AYUSH Minister inaugurated JE office and Public Service Centre

Kangra News: आयुष मंत्री ने जेई कार्यालय और जन सेवा केंद्र को किया लोकार्पण

Wed, 24 Dec 2025 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Dec 2025 08:50 AM IST
विज्ञापन
AYUSH Minister inaugurated JE office and Public Service Centre
पंचरुखी (कांगड़ा)। आयुष एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने मंगलवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन किए। उन्होंने रामनगर में करीब 25 लाख रुपये से नवनिर्मित विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय एवं शिकायत निवारण कक्ष जनता को समर्पित किया। इसके उपरांत उन्होंने सिंबल खोला पंचायत में पांच लाख रुपये से बने जन सेवा केंद्र का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गोमा ने क्षेत्र की चिरलंबित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि टटैहल के समीप करीब पांच करोड़ रुपये से आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय किसानों को अपनी फसल बेचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि क्षेत्र की 13 पंचायतों के लिए नई पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरण में है। अगले छह माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

मंत्री ने बलिदानी वीरेंद्र कुमार मिन्हास के घर के समीप प्रवेश द्वार और रास्ते के निर्माण का भरोसा दिया। साथ ही प्रसिद्ध जख बाबा मंदिर के लिए भी भव्य द्वार बनाने की बात कही। उन्होंने सिंबल खोला या टिक्कर में उचित स्थान पर नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या से भली-भांति परिचित हूं। वर्तमान प्रदेश सरकार जयसिंहपुर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के साथ प्रधान देवेंद्र मिन्हास, उप प्रधान राजन कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश ठाकुर, विजय कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed