{"_id":"67f578bd4ca5a490870ac573","slug":"awareness-created-about-prevention-and-rules-of-child-marriage-in-dadi-kangra-news-c-95-1-kng1005-172446-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दाड़ी में बाल विवाह की रोकथाम और नियमों के प्रति किया जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दाड़ी में बाल विवाह की रोकथाम और नियमों के प्रति किया जागरूकता
Wed, 09 Apr 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा की ओर से गोरखनाथ मंदिर दाड़ी में बाल विवाह की रोकथाम के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित शपथ ग्रहण करवाई। जिला समन्वयक मनमोहन सिंह ने लोगाें को बाल विवाह की रोकथाम से संबंधिक कानून प्रावधान और बाल विवाह से होने वाले नुकसानों के बारे में अवगत कराया। साथ ही शिविर में बच्चों को 1098 की कॉल कनेक्टिविटी और 1098 टोल फ्री नंबर की गतिविधियों की जानकारी दी गई। शिविर में चाइल्ड हेल्पलाइन से काउंसलर बलदेव, पर्यवेक्षक डिंपल, केस वर्कर अनीता सहित लगभग 50 आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोगों और बच्चों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन