फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Awareness about health during voting in Chahari

Kangra News: चाहड़ी में मतदान के बीच स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक

Fri, 29 May 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Awareness about health during voting in Chahari
नगरोटा बगवां के चाहड़ी में पंचायत चुनाव के दौरान आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में उपस्थित बी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत चाहड़ी में मतदान के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को बढ़ती गर्मी और हीट वेव से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं और अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज ने बताया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक होती है और किशोरियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है। इसके अलावा लोगों को हाथ धोने के सही तरीके भी बताए गए। साबुन से से हाथ धोने पर जोर दिया गया। चुनाव स्थल पर गर्मी से राहत देने के लिए आने वाले लोगों को शरबत भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में लगभग 1300 मतदाताओं और समर्थकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिनमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज, डॉ. उमंग डोगरा, मिंटू, सरोज देवी, हैप्पी, जगत राम और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed