फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Atithi Devo Bhava at Gaggal Airport...a blast in McLeodangj

Kangra News: गगल एयरपोर्ट पर अतिथि देवो भव...मैक्लोडंगज में धूम धड़ाका

Sat, 28 Sep 2024 04:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 28 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Atithi Devo Bhava at Gaggal Airport...a blast in McLeodangj
गगल हवाई अड्डे पर विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों को स्वागत करते हुए विभाग और होटल एसोसिएशन के पद
धर्मशाला। विश्व पर्यटन दिवस पर शुक्रवार को जिला कांगड़ा में गगल हवाई अड्डे पर दर्जनों पर्यटकों के स्वागत के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के मुख्य चौक पर हिमाचली और तिब्बती संस्कृति की झलक देखने को मिली। पर्यटन उद्यमियों की ओर से पर्यटन विभाग के साथ मनाए पर्यटन दिवस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, तिब्बतियों सहित विदेशी पर्यटकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन


कांगड़ा एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह पौने आठ बजे लैंड हुई पहली फ्लाइट में आए दर्जनों देश-विदेश के पर्यटकों का धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटल कारोबारियों और पर्यटन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वागत किया। इसके बाद सभी होटल कारोबारियों ने एयरपोर्ट से मैक्लोडगंज का रुख किया। मैक्लोडगंज के मुख्य चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचली लोकनृत्य के साथ तिब्बती संस्कृति की भी छटा बिखरी। पर्यटन दिवस पर होटल कारोबारियों की ओर से भागसूनाग में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्विनी बांबा ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर सफाई होना बेहद जरूरी है, इसी संदेश को लेकर भागसूनाग में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

गगल हवाई अड्डे पर विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों को स्वागत करते हुए विभाग और होटल एसोसिएशन के पद

गगल हवाई अड्डे पर विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों को स्वागत करते हुए विभाग और होटल एसोसिएशन के पद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed