{"_id":"6643f29447e6ce895a0b4c78","slug":"at-last-improvement-has-started-on-four-lane-diversion-routes-kangra-news-c-95-1-ssml1020-134588-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आखिर शुरू हुआ फोरलेन की डायवर्जन रूटों पर सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आखिर शुरू हुआ फोरलेन की डायवर्जन रूटों पर सुधार
जसूर(कांगड़ा)। पठानकोट- मंडी फोरलेन परियोजना के तहत कस्बे जसूर में बनाए जा रहे ओवरब्रिज के चलते कस्बे में बनाए गए डायवर्जन सड़कों के दुर्दशा और दयनीय हालत को प्रशासन ने कंपनी को इसको सुधारने के आदेश दिए गए थे। वहीं, इस कारण हुई एक जानलेवा दुर्घटना व अन्य दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए डायवर्जन रूट पर चमकने वाले रिफ्लेक्टर व अन्य सावधानियां बरतने के लिए कहा गया था। निर्माण कंपनी की ओर से इसका संज्ञान लेना शुरू कर दिया गया है। जसूर के समीप एक कच्ची डायवर्जन सड़क पर गत दिन कोलतार से सुधारा गया है।
विज्ञापन
उधर, प्रमुख थोक तथा जंक्शन कस्बे की लगातार अवहेलना पर जहां पहले व्यापार मंडल तथा मार्केट वेलफेयर कमेटी की ओर से आवाज उठती रही है। वहीं अब एक स्थानीय सामाजिक संस्था रंजीत बक्शी जन कल्याण मंच की ओर से भी स्थानीय निवासियों व कारोबारियों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव व कारोबार के हो रहे नुकसान पर अपनी सक्रियता दिखाई है। उन्होंने आज फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकृत अधिकारियों के समक्ष इस कस्बे में लगे मिट्टी के ढेर उठाने, नालियों को खोले जाने और पानी के नियमित छिड़काव के मामले को प्रमुखता से उठाया है। वहीं व्यापार मंडल और मार्केट वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा जल्दी एक ज्ञापन उक्त निर्माण कंपनी के सीईओ को सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।