फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   As soon as the fair starts, chain snatching gangs become active, jewelery is being snatched from women amidst the crowd.

Kangra News: मेले शुरू होते ही चेन स्नेचिंग गिरोह सक्रिय, भीड़ के बीच महिलाओं से छीने जा रहे गहने

Mon, 22 Jul 2024 04:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
As soon as the fair starts, chain snatching gangs become active, jewelery is being snatched from women amidst the crowd.
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में विभिन्न जगह जुलाई में शुरू हुए धार्मिक मेलों के शुरू होने के साथ ही चेन स्नेचिंग गिरोह भी सक्रिय हो गया है। चेन स्नेचिंग गिरोह की सदस्य अधिकतर महिलाएं हैं और ये भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम दे रही हैं। कांगड़ा पुलिस पिछले कुछ वर्षों से अब तक कई चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं को हिरासत में ले चुका है, लेकिन हर वर्ष इन दिनों चेन स्नेचिंग गिरोह जिला कांगड़ा में सक्रिय हो जाता है। लगातार बढ़ रहे चेन स्नेचिंग के मामलों के कारण अब महिलाएं सोने के आभूषण पहन कर बाहर जाने से घबरा रही हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से जिला कांगड़ा में जुलाई और अगस्त में चेन स्नेचिंग गिरोह की अधिक सक्रियता देखने को मिली है। हर वर्ष जिले के कई भीड़भाड़ वाले हिस्सों में चेन स्नेचिंग गिरोह की वारदातें सामने आती हैं। हैरानी इस बात की है कि चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं, जो कि भीड़भाड़ वाले इलाके में घुस कर महिलाओं के आभूषणों पर हाथ साफ करती हैं। कई बार महिलाओं को चेन स्नेचिंग का एहसास हो जाता है, लेकिन अधिकतर बार महिलाएं यही समझती हैं कि उनका आभूषण कहीं खो गया है, जिसके चलते वे पुलिस को सूचित नहीं करती हैं और चोर गिरोह के सदस्यों के हौसले और बुलंद होते हैं।
विज्ञापन



ऐसे देती हैं वारदात को अंजाम
अब तक पुलिस की ओर से पकड़े गए मामलों में सामने आया है कि चेन स्नेचिंग गिरोह की तीन-चार महिलाएं एक साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और बस अड्डों में प्रवेश करती हैं। इस दौरान सोने-चांदी के आभूषण पहनने वाली महिलाओं पर नजर रखती हैं और मौका देखकर स्नैचिंग को अंजाम देती हैं। एक महिला स्नेचिंग करने के बाद चुराए गए सामान को अन्य साथी महिला के पास दे देती हैं, जिससे शक होने पर तलाशी लेने की सूरत में उनके पास कुछ न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने कब-कब पकड़े गिरोह के सदस्य
3 अगस्त, 2012
3 अगस्त, 2012 को जिला कांगड़ा में सक्रिय चेन स्नेचर गिरोह को कांगड़ा पुलिस ने लोगों के सहयोग से धर दबोचा था। इस दौरान पुलिस ने लोगों के सहयोग से गिरोह के करीब चार सदस्यों को पकड़ा था। इस दौरान चोर गिरोह की महिला सदस्यों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था।

27 अगस्त, 2018
27 अगस्त, 2018 को राजा का तालाब बाजार में लोगों ने पंजाब के चेन स्नेचर गिरोह को पकड़कर खूब धुनाई की थी। वहीं जिस गाड़ी में गिरोह आया था, उसके शीशे तोड़ डाले थे। बाद में तीन महिलाओं और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया था। यह चोर गिरोह एक लग्जरी गाड़ी में आता था और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में घुसकर चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। चोर गिरोह की सदस्य महिलाएं बस अड्डों पर चेन स्नेचिंग के इन मामलों को अंजाम देती थीं, जिन्हें कांगड़ा पुलिस ने मशक्कत के बाद पकड़ा था।

27 जनवरी, 2020
27 जनवरी, 2020 को भी चेन स्नेचिंग के मामले को लेकर कांगड़ा शहर के नेहरू चौक से पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में लिया था। इन महिलाओं को सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर कांगड़ा पुलिस ने पूरा जाल बिछा कर चोर गिरोह की सदस्य महिलाओं को हिरासत में लिया था।



चेन स्नेचिंग की घटनाएं अकसर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ही देखने को मिल रही हैं। गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पूरी तरह से सक्रिय है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर भी पुलिस की पूरी नजर है। कुछ महिलाएं पुलिस की राडार पर हैं, जिन पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही चेन स्नेचिंग गिरोह के सदस्यों को हिरासत में ले लिया जाएगा।
- बीर बहादुर, एएसपी, कांगड़ा
हाल ही में मामले
25 मई को ज्वालामुखी बस स्टैंड में एक युवती से सुबह बालियां, शाम को महिला से छीनी चेन
19 जुलाई को पालमपुर के पूर्व सैनिक से की छीनाझपटी
20 जुलाई को गगल और बनोई में दो महिलाओं से झपटीं सोने की चेन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed