{"_id":"66c3d0188abf2071b108a8f6","slug":"arnav-and-palak-became-winners-in-the-senior-category-of-chess-competition-kangra-news-c-95-1-ssml1020-143881-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शतरंज स्पर्धा के सीनियर वर्ग में अर्णव और पलक बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शतरंज स्पर्धा के सीनियर वर्ग में अर्णव और पलक बने विजेता
Tue, 20 Aug 2024 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी में शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। संवाद
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। ज्वाला शतरंज क्लब की ओर से शतरंज का एकदिवसीय समर रैपिड टूर्नामेंट का आयोजन ज्वालामुखी स्कूल में किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी की प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेने का आह्वान किया। सीनियर ओपन वर्ग में शाहपुर के अर्णव शर्मा ने प्रथम, डीएवी के शौर्य बहल ने द्वितीय, बैजनाथ के गौरव राणा ने तृतीय, माउंट कार्मेल स्कूल गगल के रसेश गुलेरिया ने चतुर्थ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी के मयंक सूद ने पांचवां स्थान हासिल किया।
सीनियर महिला वर्ग में हिम एकेडमी विकासनगर की पलक ठाकुर ने प्रथम, हिम एकेडमी विकासनगर की शेरिल वर्मा ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी की श्रिया गुलेरिया ने तृतीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घराना की साक्षी राणा ने चतुर्थ और डिग्री कॉलेज की अंशिका ने पांचवां स्थान हासिल किया। अंडर-14 ओपन में सेंट मैरी स्कूल सुंदरनगर के सम्राट सोनी ने प्रथम, मंडी के आर्युश ठाकुर ने द्वितीय, डीएवी हमीरपुर के हार्दिक ने तृतीय, लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग के दिव्यांश धीमान ने चतुर्थ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालामुखी के अक्षित मेहरा ने पांचवां स्थान हासिल किया।
अंडर-14 गर्ल्स मुकाबले में सेक्रेट हार्ट स्कूल धर्मशाला की रिधिमा लखनपाल ने प्रथम, लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग की डोयल रियाल्च ने द्वितीय, डीएवी भड़ोली की मैदिनी जगोत्रा ने तृतीय, लॉरेट ग्लोबल स्कूल की सिया धीमान ने चतुर्थ और लॉरेट ग्लोबल स्कूल की आयुषी रियालच ने पांचवा स्थान हासिल किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय झंडूता के रूद्र शर्मा को यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के रूहांश, राजकीय प्राइमरी स्कूल स्वाना के शिवांग पराशर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहोरपाई की रश्मि डोगरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी की कशिश और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी के विनायक सूद को सरकारी स्कूल की श्रेणी में बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला। मुख्यातिथि के रूप में ज्वाला चैस क्लब की वरिष्ठ उप प्रधान अमिता भूषण ने शिरकत की और विजेताओं को इनाम बांटे। इस मौके पर मोहिंदर कुमार, बंदना धीमान, हेडमास्टर सतिंदर भूषण और विकास धीमान उपस्थित रहे।