{"_id":"6999c0cccfa20a70150ec644","slug":"applying-for-a-loan-on-facebook-proved-costly-man-duped-of-rs-24000-kangra-news-c-95-1-kng1004-221846-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: फेसबुक पर लोन का आवेदन पड़ा महंगा, व्यक्ति से 24 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: फेसबुक पर लोन का आवेदन पड़ा महंगा, व्यक्ति से 24 हजार की ठगी
Sun, 22 Feb 2026 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापनों के झांसे में आकर पालमपुर का एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। फेसबुक पर दिए गए एक फर्जी लोन विज्ञापन के लिंक पर आवेदन करना व्यक्ति को भारी पड़ा और शातिरों ने उसके खाते से 24 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित ने अब इस संबंध में पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार करीब एक माह पहले उसने फेसबुक पर कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाने का विज्ञापन देखा था। दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन प्रक्रिया के नाम पर उससे 500 रुपये का शुल्क मांगा गया। जैसे ही उसने यह राशि ऑनलाइन अदा की, उसके कुछ ही समय के भीतर किस्तों में कुल 24 हजार रुपये खाते से कट गए।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित को तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि शिकायतकर्ता को संबंधित बैंक खाते की स्टेटमेंट लेकर थाना पहुंचने को कहा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी जांच शुरू कर दी है।