फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ankush topped the high jump competition

Kangra News: ऊंची कूद प्रतियोगिता में अंकुश रहे अव्वल

Fri, 02 Jan 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ankush topped the high jump competition
पालमपुर (कांगड़ा)। गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें ऊंची कूद पुरुष वर्ग में बीबीए के अंकुश प्रथम, बीएससी के आर्यन द्वितीय, बीए के साहिल तृतीय, महिला वर्ग में बीए की खुशबू प्रथम, बीएससी की नाक्शी द्वितीय, बीकॉम की निकिता तृतीय, लान्ग जंप पुरुष वर्ग में बीबीए के नितिन प्रथम, बीएससी के आर्यन द्वितीय और बीए के निखिल तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बीसीए की इशिता प्रथम, बीबीए की सेजल द्वितीय और बीएससी की नाक्शी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में प्रथम बीकॉम और बीए द्वितीय, वॉलीबॉल महिला वर्ग में प्रथम स्थान बीकॉम, बीए द्वितीय स्थान, खो-खो पुरुष वर्ग में बीबीए प्रथम, दूसरे स्थान पर बीसीए, खो-खो महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर बीए दूसरे बीबीए,
विज्ञापन


रस्साकशी की पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीकॉम और द्वितीय पर बीबीए, रस्साकशी महिला वर्ग में प्रथम बीबीए और दूसरे पर बीएससी, कबड्डी के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर बीए और द्वितीय बीकॉम की टीम रही। शतरंज पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान साहिल ने हासिल किया। महिला वर्ग में काजल प्रथम, नंदिनी द्वितीय रहीं। कैरम पुरुष वर्ग में साहिल प्रथम, आर्यन द्वितीय, महिला वर्ग में अमीषा प्रथम, दीपाली द्वितीय, शॉट पुट पुरुष वर्ग में अंशुल प्रथम, अंशुल द्वितीय, कनिक तृतीय रहीं। महिला वर्ग में प्राची प्रथम, शालिनी द्वितीय और तृतीय स्थान पर शिवानी रहीं। प्रतियोगिता में केसीसी बैंक ठाकुरद्वारा शाखा प्रबंधक यशपाल राणा मुख्यातिथि मौजूद रहे। राणा वेटलिफ्टिंग एवं दौड़ स्पर्धाओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, संयम और समर्पण से हम अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा और शिक्षकों का धन्यवाद किया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अरविंद कुमार ने मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के निदेशक व प्राचार्य से कैरम स्ट्राइक करवाकर खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज करवाया। दो दिवसीय खेल समारोह में सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षा अध्यापक व रेफरी सुरेश शर्मा के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने मुख्यातिथि को मार्चपास्ट की सलामी दिलाई। वहीं छात्रा दीपाली कटोच ने सभी प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई। प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका सुरेश कुमार, विजय धीमन, अरविंद राणा व सुधीर कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed