{"_id":"679534f665af957dcf05967c","slug":"ambedkar-always-fought-for-sc-and-backward-classes-sanjeev-kangra-news-c-95-1-kng1002-163192-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर ने एससी और पिछड़े वर्गों को लेकर हमेशा संघर्ष किया : संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर ने एससी और पिछड़े वर्गों को लेकर हमेशा संघर्ष किया : संजीव
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। संविधान निर्माण में बाबा साहब के अतुल्य योगदान का ऋणी है हर भारतीय। ये उद्गार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने परागपुर मंडल में आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर यह पूरा राष्ट्र उत्सव रूपी अभियान के रूप में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।
इस अभियान के माध्यम से संविधान के मूल्य और सिद्धांतों का प्रचार किया जाएगा। यही नहीं संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने का एक और अवसर प्राप्त हुआ है। अंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने संविधान की आत्मा को परिभाषित करने का काम किया। अंबेडकर ने अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों को लेकर हमेशा संघर्ष किया। आज कांग्रेस डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर जो जनता को गुमराह करने का दुष्प्रचार कर रही है इस सत्यता को देश भली भांति जानता है। अंबेडकर एक न्याय विद, आर्थिक शास्त्री, समाज सुधारक और राजनेता के रूप में यह देश हमेशा याद करता रहेगा।