फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   All trekking activities above 3000 meters have been banned in Kangra.

Kangra News: कांगड़ा में 3000 हजार मीटर से ऊपर की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक

Tue, 06 Jan 2026 01:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
All trekking activities above 3000 meters have been banned in Kangra.
धर्मशाला। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कांगड़ा जिले में तीन हजार मीटर से ऊपर की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों पर पूरी तरह रोक के आदेश जारी किए गए हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने ट्रैकिंग गतिविधियों को लेकर विशेष हिदायतें भी जारी की हैं। करेरी, त्रिउंड और आदि हिमानी चामुंडा मार्गों पर ट्रैकिंग की अनुमति के लिए पुलिस अधीक्षक कांगड़ा के कार्यालय से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। इन आदेशों में यह भी कहा गया है कि आईएमडी शिमला की ओर से चेतावनी अथवा अलर्ट जारी किए जाने पर ट्रैकिंग मार्गों (करेरी, त्रिउंड, आदि हिमानी चामुंडा) के लिए प्रदान की गई सभी पूर्व अनुमति रद्द मानी जाएंगी।
विज्ञापन

हालांकि, आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पर्वतारोहण केंद्र मैक्लोडगंज और पुलिस के खोज और बचाव दलों को संबंधित निर्देश में छूट दी जाएगी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही ट्रैकिंग को लेकर समय-समय पर आदेश जारी किए जाते हैं। इस बाबत जिला पर्यटन अधिकारी को कांगड़ा जिले के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े समस्त हितधारकों को उनके वहां ठहरने वाले सभी पर्यटकों को ट्रैकिंग गतिविधियों की पाबंदियों से अवगत कराने के निर्देश देने को कहा है। उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए दंडात्मक प्रावधानों के बारे में बताने को भी कहा गया है। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed