फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   All the liquor contracts could not be auctioned even for the second time

Kangra News: दूसरी बार भी नहीं नीलाम हो पाए शराब के सभी ठेके

Mon, 24 Mar 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 24 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
All the liquor contracts could not be auctioned even for the second time
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के शराब ठेकों को आवंटित करने के लिए सोमवार को दूसरी बार नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाई गई, जो देर शाम तक चली। इस दौरान भी जिले के सभी शराब ठेके नीलाम नहीं हो पाए।
विज्ञापन

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला अनुपम कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को शराब की सात यूनिट ही नीलाम हो पाईं। बीते सप्ताह भी शराब ठेकों की नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाई गई थी लेकिन तब कुल 45 यूनिट में से 15 यूनिट ही नीलाम हुई थीं। इससे सरकार को 98 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार को भी सात यूनिट ही नीलाम हो पाए। इससे सरकार को 44.88 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। बताया जा रहा है कि ठेकेदार अत्याधिक दाम तय करने के चलते शराब ठेकों को लेने से कतरा रहे हैं। अब दो बार की नीलामी प्रक्रिया में 22 यूनिट नीलाम हुए हैं, जबकि शेष 23 यूनिट की अब फिर से नीलामी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed