फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Alisha Ansari of Sirmaur won the gold medal in the 24 kg weight category.

Kangra News: 24 किग्रा भार वर्ग में सिरमौर की अलीशा अंसारी ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 07 Dec 2025 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Dec 2025 07:19 AM IST
विज्ञापन
Alisha Ansari of Sirmaur won the gold medal in the 24 kg weight category.
मंडी के बैडमिंटन हॉल पड्डल में आयोजित राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में दमखम दिखाती ​खिल
मंडी। पड्डल स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय छठी पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में 24 किग्रा भार वर्ग में सिरमौर की अलीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 7 जिलों से 220 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 3 से 5, 6 से 8, 9 से 45 और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय छठी पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने किया। हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि छह से 8 वर्ष आयु (24 किग्रा) वर्ग में सिरमौर की अलीशा अंसारी और बियनका ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते।
विज्ञापन

32 किग्रा भार वर्ग में मंडी की रिशिता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। प्री-टीन (अंडर 12 वर्ष) वर्ग में सिरमौर की देवांशी पाथे (28 किग्रा) और मंडी की हुताशान (32 किग्रा) विजेता रहीं। 42 किग्रा भार वर्ग में सिरमौर की मानवी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सब-जूनियर (अंडर 14) 51 किग्रा वर्ग में सिरमौर के केशव ने स्वर्ण, मंडी के रियांश ठाकुर ने रजत तथा बिलासपुर के मोक्ष गौतम और उदय सिंह ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश मलखम्ब एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र ठाकुर, जूडो एसोसिएशन मंडी के अध्यक्ष अंकुश सूद, पारस वैद्य, विशाल ठाकुर, शिमला के पेंचक सिलाट अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, प्रदेश पेंचक सिलाट महासचिव मोहम्मद जावेद, उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, बृज चौहान और कांगड़ा के परषोतम ठाकुर भी मौजूद रहे।

मंडी के बैडमिंटन हॉल पड्डल में आयोजित राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिल

मंडी के बैडमिंटन हॉल पड्डल में आयोजित राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed