{"_id":"68014f81b3e11c12c7037975","slug":"akshara-first-in-speech-and-shweta-first-in-painting-kangra-news-c-95-1-kng1002-173625-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भाषण में अक्षरा और पेंटिंग में श्वेता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भाषण में अक्षरा और पेंटिंग में श्वेता प्रथम
Fri, 18 Apr 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गगडूही में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राएं। स्रोत:
ज्वालामुखी/खुंडियां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गगडूही में बीएमओ डॉ. संजय बजाज के निर्देशानुसार और प्रिंसिपल राजेश डोगरा की अध्यक्षता में विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया गया। इस मौके पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल ने बच्चों को हीमोफीलिया बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह एक वंशानुगत रक्तस्राव विकार है, जिसमें खून ठीक से नहीं जमता और चोट लगने पर रक्तस्राव बंद नहीं होता। जिन परिवारों में यह रोग पहले से है, वे बच्चे के जन्म से पहले जांच करवाकर इसकी रोकथाम कर सकते हैं। कार्यक्रम में भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण में अक्षरा पहले, अतुल दूसरे और शिल्पा तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग में श्वेता पहले, शिवांग दूसरे और अक्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सीएचओ सपना देवी आदि मौजूद रहे।