{"_id":"6a19e600b8f3bea22d0ef7f8","slug":"after-the-victory-public-representatives-reached-dhumal-to-seek-his-blessings-kangra-news-c-94-1-hmp1004-195252-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जीत के बाद धूमल से आशीर्वाद लेने पहुंचे जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जीत के बाद धूमल से आशीर्वाद लेने पहुंचे जनप्रतिनिधि
Sat, 30 May 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 30 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेवारी : धूमल
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। पंचायतीराज चुनावों में विजयी होकर विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भेंट करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की उपस्थिति में समीरपुर के नवनिर्वाचित प्रधान भारत कुमार और उपप्रधान रण सिंह ने पंचायत सदस्यों व समर्थकों सहित प्रो. धूमल का आशीर्वाद लिया।
इसके अलावा ग्राम पंचायत टिक्कर-डिडवीं के नवनिर्वाचित प्रधान मुकेश कटोच और उपप्रधान कैप्टन राजेश कुमार ने भी पंचायत के वार्ड पंचों सहित पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। ग्राम पंचायत पनोह, धरोग, उखली तथा पंडवीं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी समीरपुर पहुंचकर प्रो. धूमल से मिले।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, आदर्शकांत शर्मा, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, समाजसेवी सुशील ठाकुर तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।