फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ultrasound machine to be installed soon at Indora Hospital.

Kangra News: इंदौरा अस्पताल में जल्द लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन

Tue, 15 Sep 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 15 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine to be installed soon at Indora Hospital.
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। नागरिक चिकित्सालय इंदौरा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए 200 रुपये और ईसीजी के लिए 70 रुपये का न्यूनतम शुल्क तय किया गया। यह निर्णय सोमवार को रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की वार्षिक आम बैठक में लिया गया। बैठक अध्यक्षता स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने की। बैठक में समिति की ओर से चालू वित्त वर्ष के दौरान हुए आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी योजनाओं और अस्पताल के सुदृढ़ीकरण पर विचार-विमर्श के बाद वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 के लिए विभिन्न विकासात्मक मदों में 38,18,113 रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डॉ. वरुण शर्मा, बीडीसी सदस्य रमन कुमार, प्रधान सुरेश कुमार, पूर्व उपप्रधान मनोहर पिंकी, पौंग बांध विस्थापन पुनर्वास बोर्ड सलाहकार समिति निदेशक कुलदीप कीपा तथा विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता शंकर दयाल सहित समिति के अन्य सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और नए भवन का लोकार्पण जल्द
विधायक ने कहा कि जब उन्होंने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व संभाला था, तब गंगथ अस्पताल में मात्र एक चिकित्सक से काम चल रहा था। वर्तमान में वहां छह चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जा चुकी है। इंदौरा अस्पताल में भी विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति कर बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है। नागरिक चिकित्सालय इंदौरा के नए बहुमंजिला भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। इस आधुनिक भवन में मरीजों को बेहतर ओपीडी, इनडोर सुविधाएं तथा समर्पित अल्ट्रासाउंड विंग की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed