फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tanisha becomes Student Council President at Haripur College.

Kangra News: हरिपुर कॉलेज में तनीषा बनीं छात्र परिषद अध्यक्ष

Tue, 15 Sep 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 15 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Tanisha becomes Student Council President at Haripur College.
हरिपुर (कांगड़ा)। चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (गुलेर) में सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. प्रभात कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तनीषा ने अध्यक्ष, तुषार ने उपाध्यक्ष, नैना ने सचिव और रोहित ने संयुक्त सचिव पद की शपथ ली। अंजलि, दीक्षा, सैजल और ऋतिक ने कक्षा प्रतिनिधि (सीआर) के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा वंशिका (रेंजर), वंशिका चौधरी (एनएसएस), जाह्नवी (खेलकूद), पारुल (सांस्कृतिक गतिविधि) और पायल (रेड रिबन क्लब) ने सदस्य के रूप में शपथ ली। समारोह के दौरान हिंदी दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. नवीन, प्रो. दिनेश कुमार और प्रो. रूपाली शर्मा सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed