{"_id":"685ef3f80c8d6d47f40594a4","slug":"after-the-rain-in-the-volcano-mud-and-soil-increased-the-difficulties-kangra-news-c-95-1-kng1002-183458-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी में बारिश के बाद कीचड़ और मिट्टी से बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी में बारिश के बाद कीचड़ और मिट्टी से बढ़ाई मुश्किलें
Sat, 28 Jun 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर मुख्य मार्ग पर लगा मिट्टी का ढेर । संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी क्षेत्र में गत वीरवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बारिश के बाद मुख्य मंदिर मार्ग पर भारी मात्रा में मिट्टी बहकर सड़क पर आ गई और नालियों में जमा हो गई। इससे जल निकासी ठप हो गई। कीचड़ में लोगों का चलना मुश्किल हो गया। सुबह नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाने का कार्य शुरू किया। इस कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पैदल चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश का प्रभाव वार्ड तीन में भी देखने को मिला, जहां गलियों में मिट्टी का ढेर लग गया और राहगीर फिसलने लगे। इसके अतिरिक्त देवी तालाब चौक पर कीचड़ जमा होने से नालियां अवरुद्ध हो गईं और यातायात प्रभावित हुआ। अभी मानसून ने अपना पूरी तरह से प्रकोप नहीं दिखाया है, लेकिन शुरुआती बारिश में ही ज्वालामुखी शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुलने लगी है।
उधर, ज्वालामुखी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि रविवार को विशेष अभियान चलाकर निकासी नालियों और सड़कों की सफाई की जाएगी, ताकि आने वाले दिनों में बारिश के दौरान नगरवासियों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।