फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After mustard oil, now there is a crisis of pulses, you may have to buy it from the market

Kangra News: सरसों के तेल के बाद अब दालों का संकट, लेनी पड़ सकती हैं बाजार से

Sat, 19 Jul 2025 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 19 Jul 2025 07:58 AM IST
विज्ञापन
After mustard oil, now there is a crisis of pulses, you may have to buy it from the market
धर्मशाला। राशन कार्ड धारकों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सरसों के तेल के बाद अब दालें भी उचित मूल्य की दुकानों से मिलने की संभावना धुंधली हो गई है। राज्य खाद्य आपूर्ति निगम ने अगले माह की दालों के लिए अभी तक टेंडर जारी नहीं किए हैं। डिपो में केवल इस माह का कोटा ही बचा है। इसके खत्म होते ही उपभोक्ताओं को खुले बाजार से महंगी दालें खरीदनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा के गोदामों में भी दालों का सीमित ही स्टॉक बचा हुआ है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यदि इस माह टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो अगस्त में सस्ते राशन की दुकानों में उपभोक्ता दालों से वंचित रह जाएंगे। उपभोक्ताओं में पहले से ही सरसों के तेल की कमी को लेकर नाराजगी है। अब दालों की कमी नई परेशानी बन सकती है।
विज्ञापन

हालांकि खाद्य आपूर्ति विभाग का कहना है कि शिमला में टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लेकिन उपभोक्ताओं में आशंका बनी हुई है कि अगर समय पर टेंडर पूरे नहीं हुए तो उन्हें अगस्त में दालें खुले बाजार से ऊंचे दामों पर खरीदनी पड़ेंगी। उधर, जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि डिपो में दालों का कोटा खत्म होने को है। गोदामों और डिपो में केवल इस माह का ही कोटा बचा है। यदि टेंडर नहीं हुए तो अगले माह उपभोक्ता दाल से वंचित रहेंगे। टेंडर प्रक्रिया शिमला से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जीएम अरविंद शर्मा ने बताया कि दालों की टेंडर प्रक्रिया पर काम चल रहा है। इस माह के अंत तक ही प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed