फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Administration paid tribute to martyr Tilak Raj

Kangra News: बलिदानी तिलक राज को प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 15 Feb 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 15 Feb 2025 05:47 AM IST
विज्ञापन
Administration paid tribute to martyr Tilak Raj
पुलवामा के बलिदानी तिलक राज को उनके घर धेवा पहुंचकर एसडीएम जवाली विचित्र सिंह अन्यों ने श्रद्धा
जवाली (कांगड़ा)। पुलवामा हमले में बलिदान हुए तिलक राज के बलिदान दिवस पर प्रशासनिक अधिकारी उनके घर धेवा पहुंचे। एसडीएम जवाली विचित्र सिंह ने बलिदानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से संवेदना व्यक्त की। बलिदानी की माता बिमला देवी, पिता लायक राम और पत्नी सावित्री देवी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। परिजनों ने बेटे के बलिदान पर गर्व जताया, लेकिन उनकी याद में गेट न बनने और श्मशानघाट को जाने वाले कच्चे रास्ते पर चिंता जाहिर की। धेवा निवासी तिलक राज 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में बलिदान हो गए थे। एसडीएम ने कहा कि तिलक के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रशासन हर सुख-दुख में उनके परिवार के साथ है और हर संभव सहायता करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed