{"_id":"6966a5c43525fd969d0a4614","slug":"additional-police-personnel-sought-for-makar-sankranti-kangra-news-c-95-1-kng1037-215659-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मकर संक्रांति के लिए मांगे अतिरिक्त पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मकर संक्रांति के लिए मांगे अतिरिक्त पुलिस कर्मी
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला स्तरीय मकर संक्रांति पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। पर्व के दौरान पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं और अन्य कार्यक्रमों में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता जताई है।
डीएसपी कार्यालय कांगड़ा की ओर से उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर कांगड़ा क्षेत्र में 50 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि मकर संक्रांति पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल का होना आवश्यक है। प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती से कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में मदद मिलेगी और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सकेगा।
स्थानीय लोगों से वाहन न लाने की अपील
मकर संक्रांति पर्व के दौरान नगर परिषद मैदान में 15 और 16 जनवरी को दो दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी कांगड़ा ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जो लोग दो से तीन किलोमीटर के दायरे से कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे, वे अपने वाहन न लाकर पैदल ही नगर परिषद मैदान पहुंचें, जिससे पार्किंग की समस्या से बचा जा सके। हालांकि, लोगों की सुविधा के लिए कांगड़ा में कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, लेकिन सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय और अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में कुछ लोग अपने वाहन इधर-उधर पार्क कर देते हैं, जिससे अन्य लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
उपलब्ध करवाया जाएगा अतिरिक्त पुलिस बल : एएसपी
जिला कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व के दौरान होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 50 अतिरिक्त जवानों की मांग की गई है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे, इसके लिए मांगे गए अतिरिक्त पुलिस जवान उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। संवाद