{"_id":"67cb546e5cbd622e310af9ce","slug":"abvp-submitted-a-memorandum-to-sdm-palampur-against-drug-addiction-kangra-news-c-95-1-ssml1021-168221-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नशे के खिलाफ एबीवीपी ने एसडीएम पालमपुर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नशे के खिलाफ एबीवीपी ने एसडीएम पालमपुर को सौंपा ज्ञापन
Sat, 08 Mar 2025 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पालमपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने अभिनिवृति अभियान के तहत एसडीएम पालमपुर के समक्ष प्रदेश में बढ़ रहे नशे के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें उपमंडल स्तर पर चिट्टे को रोकने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद ली जाए।
चिट्टा तस्करी में संलिप्त लोगों पर सख्ती से नुकेल कसने, उपमंडल के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने, उपमंडल के समस्त शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए और नशा निवारण केंद्रों की मदद से प्रशिक्षण शिविर लगाने, उपमंडल स्तर पर उड़नदस्तों का गठन करने समेत कई मांगें एसडीएम के समक्ष रखीं, जबकि एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने की बात भी कही गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पालमपुर इकाई ने एसडीएम पालमपुर से आग्रह किया है कि वह इन मांगों पर अमल करें और हिमाचल में बढ़ रहे नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद