{"_id":"687e354463b606197c05903e","slug":"abha-peter-honoured-with-best-president-award-kangra-news-c-95-1-ssml1021-186996-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आभा पीटर बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आभा पीटर बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित
Tue, 22 Jul 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर में सम्मानित इनर व्हील क्लब की पदाधिकारीं। -स्रोत: क्लब
पालमपुर (कांगड़ा)। इनर व्हील जिला 307 की 41वीं डिस्ट्रिक्ट असेंबली एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महिपाल की मेजबानी में संपन्न हुई। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब पालमपुर को शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए कई सम्मान मिले। क्लब को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए रनिंग ट्रॉफी प्रदान की गई।
क्लब की अध्यक्ष आभा पीटर को बेस्ट प्रेसिडेंट और वंदना शर्मा को बेस्ट सेक्रेटरी का अवार्ड मिला, जबकि पीडीसी रजनी नेगी को बेस्ट चीफ एडवाइजर चुना गया। इसके अलावा आभा पीटर को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता और साक्षरता मिशन अभियान के लिए इंटरनेशनल इनर व्हील एप्रिसिएशन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
क्लब की कोषाध्यक्ष पूनम सूद, आईएसओ रजनी सुरियाल और संपादक सूचि दीक्षित को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहना पुरस्कार प्रदान किए गए। जोगिंद्रनगर में नए क्लब की स्थापना हेतु क्लब को एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रीति खजूरिया को वर्ष 2025-26 के लिए डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया और उनकी नई कार्यकारिणी ने भी पदभार ग्रहण किया।