फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A young man was found hanging from a noose in Sulyali

Kangra News: सुल्याली में फंदे से लटका मिला युवक

Mon, 07 Apr 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 07 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man was found hanging from a noose in Sulyali
नूरपुर (कांगड़ा)। विकास खंड नूरपुर की सुल्याली पंचायत के वार्ड पांच में रविवार को एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान शिव शंकर उर्फ रिशू (39) पुत्र सतपाल के रूप में हुई। शिव शंकर मजदूरी करता था। उसके पिता सतपाल का देहांत कुछ वर्ष पहले हो चुका था, जबकि डेढ़ महीने पहले ही उसकी माता का भी देहांत हो गया था। रिशू की एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि माता के देहांत के बाद रिशू अपने आप को अकेला महसूस कर रहा था और तनाव में भी रहता था।
विज्ञापन


रिशू के चाचा रूप लाल ने बताया कि वह सुबह अपने पुराने घर देवता की पूजा करने गया तो उनका भतीजा रिशू मिला था और बातचीत भी हुई थी। इसके बाद वह नूरपुर चला गया और जब वापस सुल्याली पहुंचा तो पंचायत उपप्रधान नरेश कुमार ने इस घटना के बारे में बताया। उपप्रधान ने बताया कि रिशू के दोस्त हरबंस उर्फ सन्नी के माध्यम से इस बात का पता चला था। दोस्त ने बताया कि वह रिशू से मिलने उसके घर गया था। जब उसने आवाज लगाई तो कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन


इस दौरान दरवाजे पर लगे पर्दे को हटाकर अंदर देखा तो रिशू फंदे से लटका हुआ था। इस पर सदवां पुलिस चौकी प्रभारी भजन सिंह को इस मामले को लेकर सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और प्रत्यक्षदर्शियों और परिवार के सदस्यों के बयान कलमबद्ध किए। उधर, डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed