फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A wave of faith surged at the Mahakal Temple on the third Saturday of Bhadon.

Kangra News: भादों के तीसरे शनिवार महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 06 Sep 2026 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 06 Sep 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged at the Mahakal Temple on the third Saturday of Bhadon.
भादों माह के तीसरे शनिवार को लाइनों में लगे श्रद्धालु। जागरूक पाठक
बारिश के बावजूद आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन, शनि शीला पर चढ़ाया तेल और काले तिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। भादों माह के तीसरे शनिवार को महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह सात बजे के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर शाम तक जारी रहीं।
अनुमान के अनुसार, आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने शनि शीला पर काले तिल, तेल, माह और काले रंग के वस्त्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के समीप सामुदायिक भवन में एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

युद्धवीर राणा की ओर से सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं को हलवा वितरित किया गया। इस दौरान विधायक किशोरी लाल, रविंद्र बिट्टू, एसडीएम संकल्प गौतम, तहसीलदार रमन ठाकुर और नायब तहसीलदार गुरमुख सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर न्यास के ट्रस्टियों ओम प्रकाश, जगदीश मेहता, नितिन, गायत्री, रमेश चौधरी, प्रीतम कटोच और जगरूप सहित अन्य ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। पुजारी राम कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार भादों माह में चार शनिवार मेलों का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed