{"_id":"68235b4df202b3896105ac97","slug":"a-person-who-committed-theft-in-his-own-house-was-arrested-from-kangra-bus-stand-kangra-news-c-95-1-kng1004-176866-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अपने ही घर में चोरी करने वाला कांगड़ा बस अड्डे से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अपने ही घर में चोरी करने वाला कांगड़ा बस अड्डे से गिरफ्तार
Wed, 14 May 2025 08:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 14 May 2025 08:15 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। मंदिर बाजार कांगड़ा में अपने ही घर में चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी निखिल बहल को पुलिस ने सोमवार को कांगड़ा बस अड्डा के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि निखिल अपने एक दोस्त से मिलने बस अड्डा आ रहा है। इसके आधार पर कार्रवाई करके पुलिस ने उसे दबोच लिया।
अनुसार पुलिस थाना कांगड़ा में चार अप्रैल काे लेफ्टिनेंट चंद्र मोहन बहल के घर में चारी हुई थी। इसकी शिकायत निखिल बहल की भाभी मीरा बहल ने पुलिस के पास दर्ज करवाई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि निखिल ने अपने दोस्त अभिषेक उर्फ अब्बू निवासी कांगड़ा के साथ मिलकर यह वारदात की थी। घटना के बाद दोनों आरोपी अमृतसर भाग गए थे।
रास्ते में निखिल ढाबे में खाना खा रहा था, इसी दौरान अभिषेक गहने और नकदी लेकर भाग गया। आरोपी अभिषेक ने चोरी के सामान को अमृतसर के हिम्मतपुरा में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपाकर रखा था। कांगड़ा पुलिस की टीम ने अमृतसर से अभिषेक को गिरफ्तार करने के साथ ही 40 हजार रुपये और आभूषण प्राप्त किए थे, जबकि निखिल की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोमवार को आरोपी निखिल अपने दोस्त से मिलने कांगड़ा पहुंचा था। इस पर पुलिस ने उसे कांगड़ा बस अड़्डा के पास गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी निखिल नशे का आदी है। उस पर पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह जमानत पर बाहर था। गिरफ्तारी के बाद उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।