फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पांच करोड़ से संवरेगी डल झील : वीरभद्र

पांच करोड़ से संवरेगी डल झील : वीरभद्र

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
Kangra Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में उनसे मिलने आए नड्डी के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तंगल मोड़ से नड्डी तक के मार्ग को जल्द पक्का किया
विज्ञापन

जाएगा। इसके अतिरिक्त डल गांव तक के मार्ग के हिस्से को कंकरीट से
बनाया जाएगा। बरनेट गांव को पक्की सड़क के जरिये घेरा गांव से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि डल झील के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को स्वीकृति दी गई है। पर्यटकों के लिए झील को और भी आकर्षक बनाया जाएगा। तोतारानी में
विज्ञापन

33 केवी विद्युत उपकेंद्र का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। इससे नड्डी और आसपास के क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के सर्किट हाउस में लोगों की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को विकासात्मक परियोजनाओं को अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल, विधायक अजय महाजन, संजय रतन, किशोरी लाल, यादविंद्र गोमा, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू और अन्य गणमान्य व्यक्ति पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed