फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पीओपी की तैयारी में जुटे डीएसपी प्रोवेशनर

पीओपी की तैयारी में जुटे डीएसपी प्रोवेशनर

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
Kangra Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। प्रदेश पुलिस विभाग के प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में डीएसपी प्रोवेशनर कोर्स का प्रशिक्षण अब अपने अंतिम चरण में है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी अधिकारी इसी माह पास आउट हो जाएंगे। एक वर्षीय डीएसपी प्रोवेशनर कोर्स विभाग में दो चरणों में पूरा करवाया जाता है। कोर्स के दूसरे और अंतिम चरण की लिखित, मैदानी और फायरिंग सहित सभी परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। 19 अक्तूबर से ये अधिकारी प्रोवेशनर पीटीसी के मैदान पर डटकर दिन रात पासिंग आउट परेड की तैयारी कर रहे हैं। फायरिंग सहित कई मैदानी परीक्षाएं, जिनमें इन अधिकारियों को उत्तीर्ण होना होता है, इनमें ड्रिल, फील्ड सिगनल, फील्ड क्राफ्ट, टर्न आउट, पीटी टेबल, रस्सा, व्हीकल ड्राइविंग, व्हीकल्स राइडिंग, पीटी परेड आदि कोर्स की अंतिम लिखित परीक्षाएं इसी माह 18 अक्तूबर को समाप्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पीटीसी के आईजी जीडी भार्गव ने स्वयं भी रविवार को इन अधिकारियों की पासिंग आउट परेड संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। परेड की तैयारी करवा रहे पीटीसी प्रशिक्षकों और अन्य अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के दिशा-निर्देश भी दिए। पास आउट होने वाले अधिकारियों में पांच डीएसपी और एक इंस्पेक्टर शामिल हैं। पीटीसी के एसपी एलआर आनंद धीमान ने बताया कि पांच डीएसपी प्रावेशनर और एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की सभी परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और इन अधिकारियों को पीटीसी के मैदान में दीक्षांत समारोह का अभ्यास करवाया जा रहा है। दीक्षांत समारोह का आयोजन भी बहुत जल्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed