{"_id":"19-65428","slug":"Kangra-65428-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों से जला मकान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों से जला मकान
Kangra
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर की ठेहड़ पंचायत के टहली गांव में दिवाली के दिन एक मकान जल गया। वीरवार देर रात हुई इस घटना में मकान मालिक को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मकान को आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की मानें तो घर में जला हुआ पटाखा गिरने से आग लगी है। फायर ब्र्रिगेड नूरपुर के प्रभारी रोशन जंबाल ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार शाम जैसे ही हटली गांव में कर्मजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह के घर में आग की सूचना मिली तो टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई पटाखा गिरने से आग लगी हो। आग की इस घटना से कर्मजीत सिंह का लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्र्रिगेड की टीम ने प्रभारी रोशन जंबाल के साथ फायरमैन अशोक कुमार के अलावा रविंद्र, मुकेश, अशोक, राकेश कुमार, मोहम्मद गुलजार और राजकुमार भी शामिल रहे। वहीं, ठेहड़ पंचायत की प्रधान संतोष कुमारी, पंचायत समिति सदस्य नंदनी शर्मा और पूर्व पंचायत प्रधान अश्वनी शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। वहीं, नूरपुर के निकट जसूर के धमेटा चौक में भी वीरवार रात्रि सब्जी के एक खोखे में अचानक आग लग गई। फायर ब्र्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया।
विज्ञापन