{"_id":"19-65330","slug":"Kangra-65330-19","type":"story","status":"publish","title_hn":" कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर लाएं अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर लाएं अधिकारी
Kangra
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। श्रम अधिकारी कांगड़ा ने 108 एंबुलेंस सेवा से निकाले कर्मचारियों के संबंध में सोमवार को कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक ली। इसमें 108 सेवा से एचआर विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। श्रम अधिकारी ने कंपनी अधिकारियों को आगामी बैठक में कर्मचारियों के ड्यूटी रोस्टर, सैलरी रिकॉर्ड, लॉग बुक, छुट्टियों का रिकॉर्ड, हाजिरी रिकॉर्ड सहित अन्य दस्तावेज लेकर आने के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले मीटिंग में 108 कर्मचारी यूनियन प्रदेशाध्यक्ष सारिका पटियाल, महासचिव विजय कुमार और राजेश कुमार भी उपस्थित रहे। इंटक कांगड़ा जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, मुख्य प्रेस सचिव राजकुमार महाजन ने बताया कि 108 कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर यूनियन का गठन किया था। इसके बाद कंपनी ने यूनियन में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों को नौकरी से निष्कासित किया। इस संबंध में कंपनी की शिकायत श्रम अधिकारी के समक्ष रखी गई थी।
विज्ञापन