{"_id":"19-65192","slug":"Kangra-65192-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन नगरी पैक, चप्पे-चप्पे पर पहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन नगरी पैक, चप्पे-चप्पे पर पहरा
Kangra
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 अक्तूबर को खेले जाने वाले भारत-वेस्टइंडीज वन डे के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से पर्यटन नगरी छावनी में तबदील हो गई है। धर्मशाला, मैकलोडगंज में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। वन डे मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। एयरपोर्ट से लेकर धर्मशाला तक अलग-अलग सेक्टरों में पुलिस बल तैनात है।
सेक्टरों में सब इंस्पेक्टर रेंक के अधिकारी सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। पुलिस ने एयरपोर्ट से लेकर धर्मशाला तक नाके लगाए हैं। यहां पर वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। वन डे मैच के चलते वीरवार को तमाम होटल पैक हो गए हैं। मैच देखने के शौकीन लोग होटलों में कमरों की डिमांड कर रहे हैं, मगर एडवांस बुकिंग हो जाने के कारण उन्हें रूम नहीं मिल रहे हैं। वन डे मैच के चलते रेस्टोरेंट मालिक खुश है। वीरवार को कोतवाली, सिविल बाजार और मैकलोडगंज में लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। पड़ोसी राज्यों से भी पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। इससे स्थानीय व्यापारियों का कारोबार काफी बढ़ेगा। एशियन प्लाजा होटल के मालिक विजय भारद्वाज ने बताया कि वन डे मैच के चलते होटल पैक हैं। लोग होटल में बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। सीता पैलेस के मालिक अजीत राणा ने बताया कि मैच के चलते एडवांस में होटल पैक हो गया है। अच्छा कारोबार होने की संभावना है। उधर, एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि वन डे मैच को लेकर पुलिस जवानाें की तैनाती कर दी गई है।