{"_id":"19-45617","slug":"Kangra-45617-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत
Kangra
Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत गांव दाड़ी में मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। वहीं आरोपी बाइक सवार के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 5 मई को शहर के निकट गांव दाड़ी में सड़क पर पैदल चल रहे स्थानीय व्यक्ति सुरेंद्र मोहन शर्मा को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। आरोपी बाइक सवार ही घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लेकर आया था। लेकिन सिर पर गहरी चोट आने से पीड़ित की तबीयत में कोई सुधार नहीं हो पाया। इसके चलते चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी सेहत में कोई सुधार न होने के बाद घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसएचओ धर्मशाला देसराज चंद्रोटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की चंडीगढ़ अस्पताल में मौत हो गई है। कहा कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एक दर्जन वाहनों के किए चालान
मैकलोडगंज। पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में वाहनों पर अवैध तौर से ब्लैक स्क्रीन लगाकर गाड़ी चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मैकलोडगंज ट्रैफिक पुलिस प्रभारी तिलक राज ने बताया कि पर्यटन स्थल में वीरवार के दिन स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने बिगडै़ल वाहन चालकाें पर शिकंजा कसा है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने शहर में वाहनों पर ब्लैक स्क्रीन लगाने वाले, बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट के गाड़ी दौड़ाने वाले 13 चालकों के चालान काटकर मौके पर 7200 रुपए का जुर्माना वसूला है।