फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ढलियारा मेें बनेगा बाक्सिंग रिंग

ढलियारा मेें बनेगा बाक्सिंग रिंग

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ढलियारा कालेज में अब उच्च स्तर के बाक्सर तैयार होंगे। वह दिन दूर नहीं, जब कालेज के खिलाड़ी विपक्षी खिलाड़ी पर सटीक पंच मारने की कला सीखकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में मुकाबला करते दिखेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढलियारा कालेज परिसर में शीघ्र ही लाखों का एक बाक्सिंग रिंग तैयार होगा, जिसे बनाने का काम शीघ्र शुरू हो जाएगा। बाक्सिंग रिंग तैयार करने और अन्य साजो सामान पर करीब 3 लाख 85 हजार रुपए खर्च होंगे। कालेज को यह राशि प्रदेश सरकार की ओर मुहैया करवाई गई है। बाक्सिंग रिंग कालेज कार्यालय के बाहर बनाया जाएगा। रिंग जमीन से करीब तीन फुट ऊंचा लोहे के एंगल से बनाया जाएगा। उसे बाद में रिंग का आकार दिया जाएगा। इस समय करीब एक दर्जन बाक्सर ढलियारा कालेज में बगैर रिंग के प्रेक्टिस करते आ रहे थे। लेकिन अब उन्हें असली रिंग में मुक्केबाजी की प्रेक्टिस करने का मौका मिलेगा। इससे पूर्व भी ढलियारा कालेज के जूडो खिलाड़ी अच्छी सुविधा मिलने के कारण प्रदेश स्तर पर काफी नाम कमा चुके हैं। अब बाक्सिंग रिंग की सुविधा होने पर उम्मीद की जा रही है कि अब यहां के खिलाड़ी भी बाक्सिंग में खूब नाम कमाकर कालेज का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में ढलियारा कालेज के प्राचार्य डा. रक्षपाल जिंदल और शारीरिक प्रवक्ता सुशील भारद्वाज ने पुष्टि करते हुए बताया कि कालेज में करीब 3 लाख 84 हजार रुपए का बाक्सिंग रिंग तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसका काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed