फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा में चलेगा ‘कोई मतदाता न छूटे’ अभियान: एडीसी

कांगड़ा में चलेगा ‘कोई मतदाता न छूटे’ अभियान: एडीसी

Mon, 11 Mar 2019 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा में चलेगा ‘कोई मतदाता न छूटे’ अभियान: एडीसी
धर्मशाला। अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा राघव शर्मा ने कहा कि पंजीकरण से छूट गए पात्र युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने और सभी लोगों को अपने मताधिकार के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने ‘कोई मतदाता न छूटे’ के संकल्प के साथ युवाओं, महिलाओं के साथ साथ समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग लेकर अभियान के लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया।
विज्ञापन

यह बात एडीसी ने सोमवार को स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता में कही। बैठक में अभियान के सफल संचालन के लिए इसकी रूपरेखा तय करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से व्यवहारिक रणनीति बनाने और इसे सही तरह से लागू करने पर को कहा। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित उपमंडलों में पंजीकरण से छूट गए पात्र युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए जागरूक करने पर विशेष बल देने को कहा। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को अपना वोट बनवाने और चुनाव में भागीदारी के लिए शिक्षित करने को लेकर चलाए गए विशेष अभियान को और गति देने के निर्देश दिए। अभियान के तहत जिलाभर में मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन

‘कोई मतदाता न छूटे’ के संकल्प के साथ शिक्षण संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, नेहरू युवा केंद्रों एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से भाषण , नारा लेखन, रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, मैराथन, क्रिकेट मैच, रैलियां एवं सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होेंने कहा कि शारीरिक रूप से अक्षम कोई भी व्यक्ति ऐसा न हो, जिसका वोट न बना हो। इस बारे में पूरी जानकारी हासिल कर उसे वोट बनाने और वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विकलांगता अधिकार संगठन के सहयोग से दिव्यांग मतदाताओं के लिए ट्राई साइकिल रैली व अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ अभियान के दौरान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वोटर वेरीफीएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के प्रयोग के बारे में जन जागरूकता पर भी बल दिया। बैठक में डीआरडीए कांगड़ा के परियोजना अधिकारी मुनीष शर्मा सहित जिला के सभी स्वीप नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।


लोगों को बताएं वोट की ताकत
उन्होंने मतदान के महत्व और इसकी ताकत के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रेडियो, टीवी, अखबारों के अलावा सोशल मीडिया का समुचित उपयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के लिए सेल्फी वॉल, हस्ताक्षर अभियान जैसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed