फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   परागपुर की जनता को सौंपी तीन सिंचाई योजनाएं

परागपुर की जनता को सौंपी तीन सिंचाई योजनाएं

Sun, 10 Mar 2019 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
परागपुर की जनता को सौंपी तीन सिंचाई योजनाएं
परागपुर (कांगड़ा)। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने जसवां परागपुर के तहत सामुदायिक सौर सिंचाई योजनाओं कोई, अमरोह और दड़ब का उद्घाटन कर किसानों को समर्पित किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि सौर सिंचाई की इन तीनों योजनाओं से 16 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन

हिमाचल में ज्यादातर खेती वर्षा पर आधारित है। इसलिए पर्याप्त सिंचाई योजनाओं से ही कृषकों को बल मिलेगा। वहीं उद्योग मंत्री ने परागपुर में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 357 पात्र परिवारों को नि:शुल्क घरेलू गैस के कनेक्शन वितरित किए। इस दौरान उद्योग मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक कृषि एनके बधन, उपनिदेशक कृषि एनके धीमान, एसडीएम धनवीर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, पंचायत प्रधान सिमरो देवी, सुरेश ठाकुर, पंडित अमरनाथ शर्मा, निदेशक एसआईडीसी सुरेंद्र सिंह, डॉ. सुखदर्शन सिंह, परागपुर पंचायत प्रधान सुदेश कुमारी, जिप सदस्य बख्शीश कुमारी, स्नेहलता परमार, गुरचरण सिंह, रतन सिंह राठौर, उपेंद्र धीमान, सपना राणा, कल्पना शर्मा के साथ कई गणमान्य और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed