{"_id":"5bf30084bdec2269871ef68c","slug":"91542652036-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाली में लोनिवि-ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाली में लोनिवि-ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन में नाली का काम पूरा नहीं हुआ तो होगा घेराव
दुकानदारों ने जवाली में लोनिवि ठेकेेदार के खिलाफ खोला मोर्चा
अंडरग्राउंड नाली का कार्य पूरा न होने से आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। जवाली उपमंडल के तहत लब चौक में अंडरग्राउंड नाली के निर्माणाधीन कार्य को लेकर लब के दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग जवाली और ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल लब के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पंचायत जवाली के पार्षद सुरिंद्र छिंदा, व्यापार मंडल प्रवक्ता अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में दुकानदारों ने नाली के रुके हुए कार्य को लेकर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि लब में अंडरग्राउंड नाली का कार्य करीब एक माह पहले शुरू हुआ था, लेकिन बाद में ठेकेदार ने कार्य को अधूरा ही छोड़ दिया। ठेकेदार की मशीनरी सहित बजरी इत्यादि सड़क पर बिखरी पड़ी है। उन्होंने कहा कि आधी-अधूरी नाली का कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग जवाली को चेताया है कि अगर 10 दिनों के भीतर नाली का कार्य पूरा नहीं हुआ तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर पम्मू जरियाल, रमेश मेशी, राम कुमार, प्रकाश गुलेरिया, पाला राम, सरूप धीमान, कर्म चंद, केवल सिंह, सोहन सिंह, अश्विनी चौधरी, केवल सिंह, पपी सिंह, अश्विनी कुमार, किशोरी लाल, डॉ. तोता राम, जोगिंदर सिंह आदि मौजूद थे। इस बारे में लोक निर्माण विभाग जवाली के एक्सईएन जगतार सिंह ने कहा कि ठेकेदार को कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे।