फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की जहर निगलने से मौत

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की जहर निगलने से मौत

Sun, 14 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की जहर निगलने से मौत
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

नूरपुर की घटना, माइका पक्ष की शिकायत पर पति और सास-ससुर गिरफ्तार
आरोपियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय नूरपुर में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान पूनम चौधरी निवासी वार्ड-पांच नूरपुर के रूप में हुई है। पूनम चौधरी स्वास्थ्य विभाग में महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में स्वास्थ्य उपकेंद्र सुखार में कार्यरत थीं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूनम चौधरी ने वीरवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसके परिजन उपचार के लिए उसे पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले गए जहां देर रात को उसकी मृत्यु हो गई। मृतका का शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया। इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब मृतका के मायके वालों ने अपनी बेटी के पति, सास और ससुर पर मानसिक रूप से उत्पीड़न तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के मायके वालों की शिकायत के आधार पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ धारा 306, 489-ए व 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का शनिवार को नूरपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी करीब बारह साल पहले हुई थी। वह अपने पीछे करीब ग्यारह साल की बेटी छोड़ गई हैं। उधर, नूरपुर के कार्यवाहक डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर ने कहा कि पूनम का शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतका के मायके वालों की शिकायत के आधार पर मृतका के पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed